Breaking
10 Apr 2026, Fri

kalchakranews24 लोहरसी शक्ति केंद्र में बूथ कमेटी की बैठक, “बस्ती चलो अभियान” के तहत भाजपाइयों ने किया लाभार्थियों से संपर्क

रानुप्रिया(रायपुर):- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर “बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत कोपरा मंडल के लोहरसी शक्ति केंद्र में बूथ कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर प्रत्येक घर तक संपर्क बढ़ाने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है। “बस्ती चलो अभियान” के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और निरंतर जनसंपर्क ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क करें तथा लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान हेतु प्रयास करें।
मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही प्रारंभ होती है। “बस्ती चलो अभियान” हमें आम जनता से सीधे जुड़ने और उनके विश्वास को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर दीपक साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा सोहन साहू ने आभार व्यक्त किया। बैठक उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम में सघन भ्रमण कर लाभार्थियों से संपर्क किया गया, उनसे योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में धनीराम साहू, पुरन साहू, लालाराम साहू, लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *