Breaking
7 Apr 2026, Tue

kalchakranews24 श्यामनगर में पेवर ब्लॉक व नक्षत्र, ग्रह एवं राशि वाटिका का भूमिपूजन

रानुप्रिया(रायपुर):- ग्राम श्यामनगर स्थित मुक्तिधाम परिसर गार्डन में पेवर ब्लॉक निर्माण एवं नक्षत्र, ग्रह एवं राशि वाटिका का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक प्रेमलाल साहू, विभाग प्रचारक ठाकुर राम यादव, विभाग सद्भावना प्रमुख रूपेंद्र साहू, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,भाजपा नेता नेहरू साहू,उप सरपंच वामन निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू द्वारा मुक्तिधाम परिसर गार्डन में पेवर ब्लॉक निर्माण हेतु 7 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई, जिसके अंतर्गत विधिवत भूमिपूजन किया गया। साथ ही प्रेमलाल साहू के जन्मदिन के अवसर पर नक्षत्र, ग्रह एवं राशि वाटिका का भी भूमिपूजन किया गया।
नक्षत्र, ग्रह एवं राशि वाटिका का महत्व
यह वाटिका भारतीय संस्कृति, ज्योतिष एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संगम है। नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों, ग्रह वाटिका में 9 ग्रहों तथा राशि वाटिका में 12 राशियों से संबंधित पौधों का रोपण किया जाता है। इससे प्राकृतिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगी।
जनसहयोग से श्यामनगर बन रहा हरिहर ग्राम
ग्राम श्यामनगर में ग्रामवासियों एवं समर्पण ग्रुप के सहयोग से गांव को हरिहर ग्राम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। पथ वृक्षारोपण, स्कूल परिसर में वृक्षारोपण, शौचालय एवं क्यारी निर्माण, सांस्कृतिक मंच निर्माण सहित फूलदार, फलदार एवं औषधीय सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया है, जो अब विकसित होकर हरियाली को बढ़ा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त ग्राम में पानी टंकी निर्माण एवं लगभग तीन एकड़ परिसर में गार्डन निर्माण जैसे कार्य भी जनसहयोग से लाखों रुपए की लागत से पूर्ण किए गए हैं।
विशेष रूप से वर्ष 2018 से ग्राम में प्रतिदिन सुबह 9 बजे लाउडस्पीकर के माध्यम से राष्ट्रगान का नियमित आयोजन किया जा रहा है, जो ग्राम की एकता, अनुशासन एवं देशभक्ति का प्रतीक है।कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि इंद्राणी नेहरू साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम श्यामनगर ने जनसहयोग से विकास का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। यहां स्वच्छता, वृक्षारोपण, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से एक आदर्श ग्राम की परिकल्पना साकार होती दिखाई दे रही है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। मुझे भी इस ग्राम के विकास में योगदान देने का अवसर मिला, यह मेरे लिए गर्व की बात है। वही प्रेमलाल साहू ने कहा कि समाज के सहयोग से ही वास्तविक परिवर्तन संभव होता है। श्यामनगर के लोगों ने यह सिद्ध कर दिया है कि एकजुट होकर सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। नक्षत्र, ग्रह एवं राशि वाटिका जैसी पहलें हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।विभाग प्रचारक ठाकुर राम यादव ने कहा कि ग्राम विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं होता, बल्कि सामाजिक चेतना, संस्कार और सामूहिक जिम्मेदारी से ही सच्चा विकास संभव होता है। श्यामनगर में हो रहे कार्य अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के सामूहिक प्रयास से ही विकास को गति मिलती है। श्यामनगर में जनसहयोग से हुए कार्य यह दर्शाते हैं कि यदि सभी मिलकर संकल्प लें तो किसी भी गांव को आदर्श गांव बनाया जा सकता है। भविष्य में भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा ग्रामवासियों ने जनसहयोग से विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सखाराम साहू, कृशलाल साहू, सेवाराम साहू, नेहरू साहू, छन्नू साहू, चितरंज साहू, कोमल साहू, डॉ. हरीश साहू, रंजीत पटेल सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *