रानुप्रिया(रायपुर):- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के सुचारू संचालन और पात्र महिलाओं तक निरंतर लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से नवापारा क्षेत्र में विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र बार्ड क्रमांक 07केंद्र 5-2में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ महिलाओं के आधार कार्ड का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
37 हितग्राहियों का हुआ सफल सत्यापन: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के सक्रिय सहयोग से आयोजित इस शिविर में केंद्र की कुल 37 हितग्राही महिलाओं का बायोमेट्रिक सत्यापन और ई-केवाईसी किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से उन तकनीकी बाधाओं को दूर कर लिया गया है, जिनकी वजह से भविष्य में किश्तें रुकने की आशंका थी।
अनिवार्य:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री कल्याणी कंसारी शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सुश्री कल्याणी कंसारी ने कहा, “शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक खाते और आधार कार्ड का अपडेट होना अनिवार्य है। ई-केवाईसी की इस प्रक्रिया से योजना की राशि बिना किसी रुकावट के सीधे और सुरक्षित रूप से महिलाओं के खातों में हस्तांतरित हो सकेगी।” उन्होंने महिलाओं को सजग रहने और अपने आवश्यक दस्तावेजों को समय-समय पर अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया आसानी से पूरी होने पर स्थानीय महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं, आंगनबाड़ी टीम और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..



