Breaking
18 Feb 2026, Wed

kalchakranews24 कुंभकल्प मेला शांतिपूर्वक संपन्न, विधायक रोहित साहू ने जताया आभार

रानुप्रिया(रायपुर):- माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चले पंद्रह दिवसीय कुंभकल्प मेले के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर विधायक रोहित साहू ने राज्य शासन, जिला प्रशासन गरियाबंद और विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन प्रशासनिक समन्वय, जनसहभागिता और श्रद्धालुओं के अनुशासन का परिणाम है। विधायक रोहित साहू ने अपने संदेश में कहा कि राज्य में आयोजित कुंभकल्प मेला आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अदभुत संगम रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तत्परता से कार्य किया। साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए प्रयास सराहनीय रहे। उन्होंने विशेष रूप से मेला ड्यूटी में लगे कमिश्नर रायपुर, कलेक्टर गरियाबंद, एसपी गरियाबंद, सीइओ गरियाबंद, एसडीएम राजिम, तहसीलदार राजिम, सीएमओ नगर पंचायत राजिम सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत तथा स्वयंसेवी संगठनों के योगदान की प्रशंसा की। विधायक श्री साहू ने कहा कि आम जनता ने भी अनुशासन और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए मेले को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक रोहित साहू ने कहा कि कुंभकल्प मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन से क्षेत्र की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है और स्थानीय व्यापार को भी गति मिली है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और विधानसभा क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक प्रयासों से बड़े आयोजनों को सफल बनाया जाएगा।



इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *