Breaking
10 Apr 2026, Fri

kalchakranews24 विकास कार्यों की स्वीकृति पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव से विधायक रोहित साहू ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर जताया आभार

रानुप्रिया(रायपुर):- आज राजधानी रायपुर में राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर व जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र में नगरी निकायों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों, स्वीकृत निर्माण कार्यों एवं विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर विस्तार से चर्चा हुई।
विधायक रोहित साहू ने उप मुख्यमंत्री को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि सड़क निर्माण एवं नगरीय विकास से जुड़ी स्वीकृतियाँ मिलने से आम जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा नगरी निकाय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा उप मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु लिए जा रहे निर्णयों की सराहना की और शीघ्र कार्य प्रारंभ किए जाने की अपेक्षा जताई।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय विकास एवं सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
मुलाकात के अंत में विधायक रोहित साहू ने उप मुख्यमंत्री का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और जनता को सीधा लाभ पहुँचेगा। इस अवसर पर उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशिफ मेमन, भाजपा जिला मंत्री एवं पार्षद सुरेंद्र सोनटेके, पार्षद गण श्रीमती रेणुका साहू, मधु देवांगन, पुष्पा साहू, सूरज सिन्हा, विष्णु मरकाम, राजू साहू, प्रीतम साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *