Breaking
6 Apr 2026, Mon

kalchakranews24 राजिम क्षेत्र के छह मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु 26.50 लाख रुपए स्वीकृत

रानुप्रिया(रायपुर):- क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के ग्राम तर्रा, अरंड, बोरसी, चरौदा, तरीघाट और बिनौरी में स्थित प्राचीन एवं श्रद्धा के केंद्र छह मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए कुल 26.50 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है क्योंकि लंबे समय से इन मंदिरों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक रोहित साहू की पहल पर शासन द्वारा जिन गांवों के मंदिरों को जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली है उनमें ग्राम तर्रा में मौलीमाता मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.74 लाख रुपए, ग्राम अरंड में शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.97 लाख रुपए, ग्राम बोरसी में राधाकृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 2.82 लाख रुपए, ग्राम तरीघाट में शीतला मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.52 लाख रुपए , ग्राम चरौदा में शीतला मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 4.558 लाख रुपए तथा ग्राम बिनौरी में शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.90 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है। विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजिम क्षेत्र भक्ति और शक्ति की भूमि है। यहाँ के ग्रामीण अंचलों में स्थित शीतला माता, मौली माता और राधाकृष्ण मंदिर जन-जन की आस्था के केंद्र हैं। इन मंदिरों के जीर्णोद्धार से भवनों की स्थिति सुधरेगी तथा यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ भी मिल सकेंगी। स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम तर्रा, अरंड, बोरसी, तरीघाट, चरौदा और बिनौरी के ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक बनने के बाद से ही श्री साहू क्षेत्र के धार्मिक स्थलों और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर सक्रिय हैं।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *