Breaking
19 Feb 2026, Thu

-kalchakranews24 सेम्हरतरा में तीन दिवसीय भव्य श्री मारुती यज्ञ का हुआ आयोजन, विधायक रोहित साहू हुए शामिल

रानुप्रिया(रायपुर):- ग्राम पंचायत सेम्हरतरा में ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यहाँ तीन दिवसीय विराट श्री मारुती यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञ का यह दूसरा वर्ष है, जो राष्ट्रीय कथावाचक श्री सिद्धेश्वरानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से ही पूजन-पाठ और वेदमंत्रों के साथ हवन का दौर जारी रहा। दोपहर में हरि कीर्तन और संगीतमय रामायण का आयोजन किया गया जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। वहीं, रात्रि में लोक चिन्हारी भरथरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो ग्रामीण संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है। यज्ञ के दौरान हनुमंत लाल महाराज जी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार, इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य गांव और संपूर्ण क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मनोकामना मांगना है। ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में खुशहाली आती है। कार्यक्रम में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू और भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और महाराज जी का आशीर्वाद लिया।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि- हमारे निज पंचायत सेमरतरा की पावन भूमि पर आयोजित यह विराट श्री मारुती यज्ञ वास्तव में अद्भुत है। ऐसी धार्मिक गतिविधियाँ हमारी संस्कृति को जीवंत रखती हैं और समाज में एकजुटता और भाईचारा भी बढ़ाती हैं। सिद्धेश्वरानंद महाराज जी के सानिध्य में आयोजित इस यज्ञ से संपूर्ण क्षेत्र सकारात्मक ऊर्जा से भर गया है। मैं आयोजकों और ग्रामवासियों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूँ। राज्य और क्षेत्र की खुशहाली के लिए सरकार और मैं हमेशा प्रतिबद्ध हैं। जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने कहा कि सनातन धर्म में यज्ञ का विशेष महत्व है। यज्ञ के माध्यम से दैवीय कृपा प्राप्त होती है और पर्यावरण की शुद्धि भी होती है। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि सेम्हरतरा ग्राम वासियों द्वारा लगातार दूसरे वर्ष इतना भव्य आयोजन करना उनकी धार्मिक आस्था को दर्शाता है। यह यज्ञ निश्चित रूप से क्षेत्र में समृद्धि लाएगा। समाज को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

आयोजन को सफल बनाने में इनका विशेष योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष ओमकुमार साहू, सचिव योगेश्वर साहू, विधायक रोहित साहू के निज सहायक किशोर साहू सहित पंचगण कमलनारायण साहू, इंद्र कुमार साहू (बबलू), खेमसिंह साहू, नंदकुमार साहू, संत राम साहू, पूरन साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, इंद्र कुमार साहू, और ढेलू राम साहू का विशेष योगदान रहा। साथ ही, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष हरीश साहू, उपसरपंच नंद जी साहू और समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिला।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *