Breaking
18 Mar 2026, Wed

पत्थर फेंके गए वंदे भारत ट्रेन पर, पार्षद के भाई समेत 5 युवक गिरफ्तार

महासमुंद : शुक्रवार को ट्रायल रन पर विशाखापट्टनम से वापस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने की खबर है। यह घटना बागबाहरा में हुई जहां 5 युवकों ने चमचमाती ट्रेन पर पत्थर फेंकें। इसमें तीन कोच के विंडो क्रेक हुए। पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं। बागबाहरा आर पी एफ ने 5 को पकड़ा और जमकर पिटाई के बाद गिरफ्तार किया।

अपुष्ठ ख़बर है कि आरोपियों में एक बागबाहरा नगर पालिका के पार्षद का भाई बताया गया है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आरपीएफ आज सभी को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। यहां बता दें कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भी भिलाई के आसपास पत्थर बाजी होती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *