Breaking
15 Jun 2026, Mon

kalchakranews24 सिकासार जलाशय से पानी छोड़ा गया, राजिम–फिंगेश्वर क्षेत्र में निस्तारी की समस्या होगी दूर – रोहित साहू

रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम–फिंगेश्वर क्षेत्र में निस्तारी की समस्या को देखते हुए विगत दिनों क्षेत्रवासियों द्वारा तालाब, नदी और नालों में पानी की कमी को लेकर विधायक श्री रोहित साहू से सिकासार जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की गई थी। क्षेत्र की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की मांग अनुरूप तत्परता दिखाते हुए विधायक रोहित साहू ने तत्काल कलेक्टर को आवेदन देकर सिकासार जलाशय से पानी छोड़ने की पहल की।
विधायक के प्रयासों के फलस्वरूप सिकासार जलाशय से 1350 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो वर्तमान में कुकदा पिकअप वियर तक पहुंच चुका है। यहां से इस पानी को राजिम और फिंगेश्वर डिस्ट्रिब्यूटर में जोड़ा जा रहा है, जिससे राजिम–फिंगेश्वर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तालाब, नदी-नाले और अन्य जल स्रोतों में पानी पहुंचेगा। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और गर्मी के मौसम में होने वाली जल समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विधायक रोहित साहू ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही जनमांग को देखते हुए अधिकारियों से चर्चा कर सिकासार जलाशय से पानी छोड़ने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सिकासार जलाशय से अतिरिक्त 650 क्यूसेक पानी और बढ़ाकर छोड़ा जाए, ताकि राजिम–फिंगेश्वर क्षेत्र के अधिक से अधिक गांवों तक पानी पहुंच सके और तालाबों व जल स्रोतों का जलस्तर बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को निस्तारी, पशुओं के लिए पानी तथा अन्य आवश्यक उपयोग के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आगे भी यदि आवश्यकता होगी तो प्रशासन से समन्वय कर और पानी छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने सिकासार जलाशय से पानी छोड़ने की इस पहल के लिए विधायक रोहित साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के तालाबों और जल स्रोतों में पानी बढ़ेगा तथा ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *