Breaking
16 Mar 2026, Mon

kalchakranews24 भाजपा जिला गरियाबंद की कार्यकारिणी घोषित, चंद्रशेखर साहू बने जिला महामंत्री

रानुप्रिया(रायपुर)-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर के अनुमोदन पर भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में राजिम क्षेत्र के युवा भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू को भाजपा जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है। इसी प्रकार गरियाबंद के वरिष्ठ नेता आशीष शर्मा को भी जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रीतम सिन्हा, गुरुनारायण तिवारी, ईश्वर साहू, केशरी ध्रुव, पदुलोचन जगत, सरिता ठाकुर, कोषाध्यक्ष के रूप में अजय रोहरा तथा जिलामंत्री के रूप में सुरेंद्र सोनटेके, जगदीश यदु, नूरमती मांझी, मनीष सिन्हा, श्रुति धुर्वा, तृप्ति बनर्जी एवं जिला प्रवक्ता के रूप में राधेश्याम सोनवानी की नियुक्ति की गई है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है, जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी है। विधायक रोहित साहू एवं जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला भाजपा कार्यालय में मुंह मीठा कर बधाई दी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *