Breaking
20 Mar 2026, Fri

kalchakranews24 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर चलाए सेवा पखवाड़ा, बौद्धिक प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन में किया सम्मान

धर्मनगरी राजिम के गायत्री शक्तिपीठ के एक सभागृह में गरियाबंद जिला भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं द्वारा विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में विशाल प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन रखा गया, जिसमें आस-पास क्षेत्र के सैकड़ो प्रबुद्ध जन बौद्धिक उपस्थित हुए, उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद दीदी रूप कुमारी चौधरी, विशेष अतिथि वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, न.प.राजिम अध्यक्ष महेश यादव, सुश्री छाया राही, श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर, वरिष्ट भाजपाई भागीरथी मांझी, बलदेव सिंह हुंदल, प्रीतम सिन्हा, रामुराम साहू, रामकुमार साहू, के साथ सैकड़ो वरिष्ठ भाजपा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता माता एवं बहनें भी उपस्थित थी..

कार्यक्रम का शानदार संचालन भाजपा के महामंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा किया जा रहा था, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों पत्रकार, साहित्यकार, कवि, लेखक, समाज सेवक आदि का सम्मान कराया गया..

भाजपा का सेवा पखवाड़ा एक अभियान है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलता है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्यों में जुटते हैं जिनमें शामिल हैं…

  • स्वच्छता अभियान: सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाना।
  • रक्तदान शिविर: रक्तदान शिविरों का आयोजन करना।
  • पौधारोपण: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करना।
  • स्वास्थ्य जांच शिविर: स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन।
  • प्रबुद्ध लोगों की गोष्ठियां: प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद और गोष्ठियां आयोजित करना।
  • वोकल फॉर लोकल: 2 अक्टूबर को खादी उत्पादों को प्रोत्साहन देना।

इस अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना और “सेवा ही संगठन” के मंत्र पर काम करना है। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान भी चलाने की बात कही।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

जिस खबर पर हुई कार्यवाही… देखे किस प्रकार से हो रही है इस जिला में अवैध तस्करी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *