Breaking
21 Mar 2026, Sat

kalchakranews24 लोमश ऋषि आश्रम में चल रहे कल्पवास का समापन

रानुप्रिया(रायपुर):- लोमश ऋषि आश्रम में चल रहे कल्पवास आज पूर्णिमा स्नान के साथ पूर्ण हुआ, 1 फरवरी 2026 को प्रातः 6:00 बजे नेहरू घाट में पुननी स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर राजिम कल्प कुंभ को विराम दिए।

पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक चलने वाले कल्पवास को आज विराम दिए। प्रातः स्नान के बाद सभी कल्पवासी देवदर्शन करने राधा कृष्ण मंदिर नवापारा गए। प्रसाद लेकर प्रातः कालीन हवन कार्य लोमश ऋषि आश्रम में पूर्ण कर भोजन प्राप्त कर भेंट आदि लेकर दोपहर अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। आज पूर्णिमा स्नान हेतु डॉ रमाकांत महाराज, डॉ पन्नालाल, वैद्य आनंद राम ध्रुव, पंक्तियां वाले, डोमार सिंह, धीरज राम, तारक, जीवन सेन श्रीमती सीता साहू, श्रीमती अगसिया साहू, श्रीमती रतियन साहू, महेंद्र साहू, शत्रुघ्न साहू, बल्लू निषाद एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महानदी में डुबकी लगायी, एक माह से रह रहे कल्पवासियों में अपने-अपने घर वापस जाते समय चेहरे पर एक मायूसी साफ दिख रही थी।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *