रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में भक्ति की बयार बही, जहाँ सात पाठ हनुमान चालीसा, माता सेवा भजन तथा भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आकर्षण मुख्य नन्ही बच्ची भवानी कंसारी रही, जिसने अपनी सुरीली आवाज में बेहद खूबसूरत और मनमोहक गीत की प्रस्तुति दी। छोटी सी बच्ची की इस भक्तिमय प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।
आयोजन में दुर्गा शक्ति समिति (नवापारा वार्ड 07) की सक्रिय भागीदारी रही। समिति की अध्यक्ष व सशक्त हिंदी लेखिका-कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी के नेतृत्व में पूरी टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर महामाया मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री लीलेश्वर यदु, उपाध्यक्ष श्री रामनारायण साहू, सचिव श्री फागुनाराम निषाद और सह सचिव श्री बाल्मीकि धीवर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दुर्गा शक्ति समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त सह सचिव सचिव श्री बाल्मीकि धीवर का विशेष सम्मान कर उन्हें श्रीफल भेंट किया। वहीं, मंदिर समिति की ओर से भी संयुक्त सचिव द्वारा सभी का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।
भक्ति का यह सिलसिला शीतला मंदिर भी पहुँचा, जहाँ माता सेवा के दौरान विशेष सम्मान कार्यक्रम हुआ। यहाँ मंदिर के पंडा द्वारा दुर्गा समिति को सम्मानित किया गया, वहीं समिति की ओर से भी माता सेवा के निमित्त सम्मान राशि भेंट की गई।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा समिति की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा साहू, सचिव सुश्री कल्याणी कंसारी, सह-सचिव भारती साहू सहित संजू, डाली ध्रुव, धनेश्वरी साहू, हिमांशी, माही साहू, ईशु कंसारी, पूर्वी कंसारी, भवानी कंसारी, मेघना वैष्णव, जिया साहू, राम कंसारी, लक्ष्मी साहू, हेमीन साहू ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर समितियों और भक्तों के बीच सेवा व सम्मान का यह संगम सामाजिक समरसता और अटूट धार्मिक आस्था का प्रतीक बना।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..



