Breaking
23 Mar 2026, Mon

kalchakranews24 श्यामनगर में मानस गान सम्मेलन में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में मानस गान सम्मेलन की बयार चल रही है इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर में आयोजित त्रि-दिवसीय श्रीरामचरित मानस गान सम्मेलन का भक्तिमय आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया गया। उक्त आयोजन के दौरान शनिवार को कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, हरीश साहू, सरपंच प्रतिनिधि वामन निर्मलकर,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने मानस सम्मेलन के मंच से सामाजिक समरसता का संदेश दिया साथ ही गांव के विकास के लिए लाखों रुपये के कार्यों की सौगात भी दी। विधायक रोहित साहू ने ग्राम श्यामनगर में 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित टीन शेड का विधि-विधान से लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया। ग्रामीणों की मांग और गांव की आवश्यकता को देखते हुए विधायक ने मंच से 15 लाख रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा भी की जिसमें 10 लाख रुपये टीन शेड निर्माण हेतु तथा पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 05 लाख रुपए की घोषणाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें मर्यादा और सेवा सिखाता है। श्यामनगर की पावन धरा पर मानस गान का यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। मेरा लक्ष्य सड़कों और भवनों की निर्माण के साथ ही हर गांव को आत्मनिर्भर और सुविधा संपन्न बनाना है। यह 25 लाख का टीन शेड ग्रामीणों के सामाजिक कार्यों में सहायक होगा और आज जो 15 लाख की घोषणा की गई है, उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणीनेहरू साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जब धार्मिक आयोजन होते हैं, तो वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पंचायत स्तर पर हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि बुनियादी सुविधाएं हर घर तक पहुंचे। विधायक जी के नेतृत्व में श्यामनगर विकास की नई इबारत लिख रहा है। टीन शेड और पेवर ब्लॉक जैसे कार्यों से गांव की सूरत बदलेगी। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार अंत्योदय के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है।

आज श्यामनगर में दिख रहा जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि लोग अपनी संस्कृति और विकास दोनों के प्रति सजग हैं। विधायक रोहित साहू जी जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित निर्णय लेकर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि वामन निर्मलकर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमारे ग्राम पंचायत के लिए आज गौरव का दिन है। हमने विधायक जी के समक्ष गांव की जो भी मांगें रखीं, उन्होंने सहृदयता से उन्हें स्वीकार किया। 25 लाख का टीन शेड बनने से अब बड़े आयोजनों में सुविधा होगी और नई घोषणाओं के लिए हम समस्त ग्रामवासी विधायक जी का आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मानस मंडलियों ने श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव वर्णन किया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक बाजे-गाजे और पुष्पहारों से किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनीराम साहू,रामजी साहू,प्रेमलाल साहू, कृशलाल साहू, मनोज साहू, चितरंजन साहू, कोमल साहू, नेहरू साहू, कीर्तन साहू, नंद साहू, अशोक साहू, चेतन साहू, सागर साहू, डीके डड़सेना, तिहारू साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *