Breaking
9 Mar 2026, Mon

kalchakranews24 कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी को ‘रत्नांचल रत्न’ से सम्मानित, विधायक जनक राम ध्रुव ने सिरकट्टी आश्रम में किया विभूषित!

रानुप्रिया(रायपुर):- गरियाबंद जिले में साहित्यिक जगत में एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया। हिंदी साहित्य-संसार की सशक्त कवयित्री एवं लेखिका सुश्री सरोज कंसारी को उनकी अविरल साहित्यिक साधना हेतु ‘रत्नांचल रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।
रत्नांचल साहित्य एवं जनकल्याण संस्था गरियाबंद द्वारा कुटेना (पाण्डुका) स्थित पावन सिरकट्टी आश्रम में पुस्तक विमोचन आयोजित भव्य समारोह में बिंद्रानवागढ़ विधायक श्री जनक राम ध्रुव, ने सुश्री कंसारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

नारी शक्ति के गीतों से गूंजा आश्रम: सम्मान ग्रहण करने के पश्चात सरोज कंसारी ने एक अच्छा गीत “कोमल है कमजोर नहीं, तू शक्ति का नाम ही नारी है” की ओजस्वी प्रस्तुति दी। इस गीत ने उपस्थित जनसमूह में नारी शक्ति के प्रति नई प्रेरणा का संचार किया।

साहित्य तथा समाज का संगम: इस अवसर पर सुश्री सरोज कंसारी ने रत्नांचल संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कला, साहित्य और जनकल्याण के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, गणमान्य नागरिक और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस उपलब्धि पर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सुकुमार शाहिर, वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार के मीडिया प्रभारी तथा संपादक…युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’, भारतीय मनीषा के प्रखर आध्यात्मिक चिंतक, दार्शनिक एवं साहित्यकार, नगर अध्यक्ष गोबरा नवापारा ओमकुमारी साहू ज़ी, योगिता सिन्हा समाजसेवी,डॉ. राजेंद्र गादिया,सहदेव कंसारी,संतोष सोनकर मंडल, उद्घोषक मनोज सेन, कल्याणी कंसारी, शिक्षक नरेश यादव, नरेन्द्र साहू, गोविंदा कंसारी, रेखा, प्रमेन्द्र कंसारी, प्रिया विजय जय, ईशु कंसारी दुलारी देवांगन,कंसारी महिला संगठन नवापारा,आदि नें बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *