Breaking
16 Mar 2026, Mon

kalchakranews24 स्कूल की सरकारी हैंड पंप को ऑपरेटर के मिलीभगत से रसूखदारों द्वारा उखाड़ कर अवैधानिक कब्जा…

गर्मी में झुलसती जनता दम तोड़ रही है, पर रसूखदारों की पाइपलाइन से पानी लगातार बह रहा है और अफ़सोस-सिस्टम चुप है, अंधा है, और शायद बिक चुका है !

यह घटनाक्रम बता रहा है कि – सिस्टम अब संवैधानिक नहीं, सौदों का गुलाम बन चुका है। आदेशों की कोई हैसियत नहीं, धौंस और धन ही कानून है! और आम आदमी? वो लाइन में लगकर बस सूखी धरती को देखता रह जाए – यही उसकी किस्मत तय कर दी गई है!

नगर पंचायत CMO ने स्पष्ट मौखिक आदेश दिया था कि “पंप निकलवाओ, हैंडपंप दोबारा लगाओ!” लेकिन पंप ऑपरेटर दीनदयाल पटेल ने वो आदेश उठाकर रद्दी की टोकरी में डाल दिया – जवाब मिला: “कल कर देंगे साहब…”

“आज-कल” नहीं -यह प्रशासन के ताबूत में ठोकी जा रही कील है : यह सिर्फ प्रशासनिक असफलता नहीं यह जनहित की हत्या है! एक सरकारी कर्मचारी, जिसे जनता की सेवा के लिए वेतन मिलता है, वह आज दबंगों का नौकर बन बैठा है और आदेशों का हत्यारा

https://youtube.com/shorts/7afRTM-L1VA?si=8V3Dd3BRjm7Ad0Pb


हमारी युट्यूब चैनल लिंक  https://youtube.com/@kalchakra365

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *