Breaking
15 Feb 2026, Sun

kalchakranews24 राजिम कुंभ में विज्ञान और अध्यात्म का अनूठा संगम: हजारों ने टेलीस्कोप से निहारे अंतरिक्ष के रहस्य

रानुप्रिया(रायपुर):- छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में त्रिवेणी संगम के पावन तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 में 13 और 14 फरवरी की शाम केवल आस्था ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक जिज्ञासा का भी संगम रहा जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा गरियाबंद के निर्देशन एवं जगजीत सिंह धीर जिला शिक्षा अधिकारी तथा शिवेश शुक्ला जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा व बुद्धविलास सिंह जिला परियोजना अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में अटल टिंकरिंग लैब कौन्दकेरा के प्रभारी  मीनाक्षी शर्मा जिला नोडल अटल टिंकरिंग लैब गरियाबंद के संयोजन एवं नेतृत्व में आयोजित आकाश दर्शन कार्यक्रम ने मेला में आने वाले विशेष एवं आमजन और युवाओं एवं छात्र छात्राओं के विशाल समूह को ब्रह्मांड की विशालता का साक्षात अनुभव कराया जिसके अंतर्गत दो दिनों तक चले इस विशेष आयोजन में अत्याधुनिक टेलीस्कोप के माध्यम से लोगों ने बृहस्पति ग्रह एवं उसके चमकते चंद्रमाओं को एक साथ देखा जिसमें मेले में आए हजारों आगंतुकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने इस खगोलीय नजारे को देखकर विस्मय प्रकट किया। कई विद्यार्थियों के लिए यह पहला अवसर था जब उन्होंने किताबों में पढ़े गए ग्रहों को वास्तविक रूप में देखा, इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम की संयोजिका व्याख्याता मीनाक्षी शर्मा  एवं उनके सहयोगी व्याख्याता सतीश मालवीय और ज्ञानेंद्र शर्मा व रीतेश पटेल द्वारा किया गया टीम के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिससे भारी जनसमुदाय के सहभागी होने के बावजूद लोगों को बारी-बारी से अवलोकन का अवसर मिला। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से खगोल विज्ञान के विशेषज्ञ और पीएमश्री सेजेस बसना महासमुंद के एस्ट्रोनॉमी लैब के प्रभारी व्याख्याता अजय कुमार भोई ने दर्शकों को खगोलीय पिंडों की विज्ञान और संस्कृति से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान करते हुए लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया इस आयोजन को सफल बनाने में उनके साथ सहायक के रूप में पदमन वैष्णव और सचिन प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने तकनीकी बारीकियों को संभालते हुए सुगम आकाश दर्शन सुनिश्चित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-मानस में वैज्ञानिक चेतना का विकास करना और अंधविश्वासों को दूर कर अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा करना रहा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने त्रिवेणी संगम पर स्नान कर पुण्य लाभ तो कमाया ही, साथ ही आकाश दर्शन के माध्यम से ईश्वर की इस विशाल रचना को इतने करीब से देखना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भगवानदास उईके कलेक्टर जिला गरियाबंद, प्रखर चंद्राकर सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद, वेदव्रत सिरमौर एसपी जिला गरियाबंद, विशाल महाराणा एसडीएम राजिम , मयंक अग्रवाल तहसीलदार राजिम, अवंतिका गुप्ता तहसीलदार गरियाबंद, नोमेश साहू तहसीलदार छुरा, संयुक्त संचालक जनसंपर्क विभाग सीदार सर, जगजीत सिंह धीर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद, शिवेश शुक्ला जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा गरियाबंद, बुद्धविलास सिंह जिला परियोजना अधिकारी गरियाबंद, सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर , मनोज केला एपीसी समग्र शिक्षा, विकासखंड स्रोत समन्वयक छन्नू सिन्हा गरियाबंद, सुभाष शर्मा विकासखंड स्रोत समन्वयक फ़िंगेश्वर, ज्ञानेंद्र शर्मा सहायक जिला नोडल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, सतीश मालवीय व्याख्याता, रितेश पटेल सहायक शिक्षक, कार्यक्रम संयोजिका मीनाक्षी शर्मा जिला नोडल अटल टिंकरिंग लैब जिला गरियाबंद के अलावा अन्य विद्यालयों से आए प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिका, छात्र छात्रा, विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारगण और विशाल जन समूह शामिल रहे। इस पहल को देखते हुए कलेक्टर जिला गरियाबंद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा की सराहना की एवं जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद जगजीत सिंह धीर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है साथ ही जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा शिवेश शुक्ला ने कहा कि राजिम कुंभ के आध्यात्मिक वातावरण में विज्ञान के इस समावेश ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया कि धर्म और विज्ञान एक-दूसरे के पूरक हैं। जिला परियोजना अधिकारी गरियाबंद ने अटल टिंकरिंग लैब कौन्दकेरा को सफल आयोजन की बधाई दी।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *