Breaking
31 Jul 2026, Fri

kalchakranews24 राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रानुप्रिया(रायपुर):- महानदी, पैरी और सोढुर के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम कल्प कुंभ में कल अत्यंत भावुक और प्रेरक दृश्य देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर दिव्यांग बच्चों के साथ मेला भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संकल्प सेवा संस्थान केंद्र के बच्चों को अपार स्नेह दिया और उनके साथ खुद भी झूला झूलकर और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। विधायक रोहित साहू ने दिव्यांग बच्चों के साथ राजिम कल्प कुंभ मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें विभिन्न झूलों की सवारी कराई।

विधायक को अपने बीच पाकर और उनके साथ मजे करते देख बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह माहौल बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। विधायक श्री साहू ने इस पहल समाज को एक बड़ा संदेश दिया और दिव्यांग बच्चों को अपने साथ एक संरक्षक की तरह मेले में घुमाया। बच्चों की सुरक्षा और खुशी का ख्याल रखते हुए उन्होंने उनके साथ कई झूले झूलने का आनंद लिया। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। बच्चों के साथ समय बिताने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह दिव्यांग बच्चे हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। राजिम कल्प कुंभ की दिव्य अनुभूति का आनंद लेने का अधिकार इन्हें भी है। आज इनके साथ समय बिताकर जो सकून मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बच्चों की हंसी और उत्साह ही मेरी असली ऊर्जा है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है और उनकी खुशियों का ध्यान रखना है। इस दौरान बच्चों के साथ मौजूद उनके शिक्षक और परिजनों ने विधायक की इस पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे एक यादगार दिन बताया। विधायक की इस पहल का मेले में आए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। एक जनप्रतिनिधि द्वारा आम लोगों और विशेषकर दिव्यांग बच्चों के साथ सहजता से घुल-मिल जाना सामाजिक समावेश का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..