Breaking
10 Jun 2026, Wed

सुशासन की यह सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी : CM विष्णुदेव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से हमारी सरकार काम कर रही है। सुशासन की यह सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

आगे सीएम ने X पोस्ट में लिखा, बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने के मामले में अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के उपरांत प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा (राप्रसे आरआर – 2013) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह सुशासन की सरकार है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है हमारी सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *