Breaking
9 Jul 2026, Thu

धर्मनगरी खरौद बना अपराधियों का गढ़, न.पं. उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, शिवरीनारायण पुलिस की सक्रियता…

रानुप्रिया(रायपुर) kalchakranews24:- छत्तीसगढ़ का काशी के नाम से विख्यात पवित्र एवं धार्मिक नगरी खरौद में आजकल अपराधियों का बोलबाला बढ़ते नजर आ रहा है, पीड़ित नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश्वर यादव का माने तो नगर सौंदर्यकरण में बाधक बेजा कब्जा हटाने शासन के निर्देश पर निकले सर्वे पर आपराधिक तत्वों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र पूर्वक उन पर जानलेवा हमला किया गया, पीड़ित ने यह भी बताया कि इन अपराधियों का एक बड़ा सिंडिकेट ग्रुप है, जो इस पवित्र धर्म नगरी में जूंआ-सट्टा, शराब तस्करी तथा नशे की व्यवसाय को खुलेआम अंजाम देते नजर आ रहे हैं, जिससे कुछ दिनों से पवित्र धर्म नगरी में दहशतगर्दी का वातावरण बना हुआ है, विरोध करने वाले के ऊपर एकजुट होकर इन अपराधियों द्वारा षड्यंत्र पूर्वक जानलेवा हमला कर नगर का शांति भंग करने की बात बताई गई, इन आपराधिक तत्वों के खिलाफ किसी बड़े राजनीतिक षड्यंत्रकारी का संरक्षण भी बताया गया, यही कारण ये आदतन अपराधी पिछले बार भी उन पर जानलेवा हमला किये, उक्त वक्त भी पुलिस की सक्रियता से उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामला अदालत में लंबित बताया, वर्तमान इन आदतन अपराधियों द्वारा पुनः षडयंत्र पूर्वक जानलेवा हमला किया जाने से उनके सिर में गंभीर टांके लगने की बात कही, इधर पुलिस थाना शिवरीनारायण द्वारा मामला को गंभीरता लेते त्वरित कार्रवाई कर प्रार्थी पीड़िता के भाई शिवनाथ यादव द्वारा FIR दर्ज करने पर

बहरहाल ऐसे आदतन अपराधिक प्रवृत्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई कर माननीय जिलाधीश महोदय से जिला बदल करवाने की मांग की गई है…


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *