Breaking
30 Jun 2026, Tue

kalchakranews24 स्मार्ट मीटर प्रणाली से मीटर रीडरों के रोजगार पर संकट, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सौंपा गया ज्ञापन

रानुप्रिया(रायपुर):- विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता Bhupesh Baghel को संगठन की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से स्मार्ट मीटर व्यवस्था को रिचार्ज प्रणाली में परिवर्तित किए जाने से प्रदेश के मीटर रीडरों के सामने उत्पन्न हो रहे रोजगार संकट के विषय को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की ओर से बताया गया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में लगभग 5000 मीटर रीडर कार्यरत हैं, जिनका रोजगार स्मार्ट मीटर के पूर्ण रूप से रिचार्ज आधारित एवं ऑटो पंचिंग प्रणाली लागू होने के बाद प्रभावित हो सकता है। यदि यह व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू होती है, तो हजारों मीटर रीडरों के बेरोजगार होने की आशंका है।
संगठन द्वारा माननीय श्री भूपेश बघेल जी से इस गंभीर विषय को विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से उठाने एवं प्रभावित श्रमिकों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई।

इस अवसर पर श्री भूपेश बघेल जी ने संगठन की बातों को गंभीरता से सुना तथा पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।
विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ छत्तीसगढ़ ने उम्मीद जताई है कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हजारों मीटर रीडरों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

जारीकर्ता:
विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ, छत्तीसगढ़
प्रदेश उपाध्यक्ष – अशोक कुमार साहू


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *