Breaking
31 Jul 2026, Fri

kalchakranews24 राजिम विधानसभा क्षेत्र की सभी खराब सड़कों का होगा कायाकल्प, विधायक रोहित साहू के प्रयास से 10 करोड़ रुपए से अधिक की मिली स्वीकृति

रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम विधानसभा क्षेत्र की बहुत पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब विधायक रोहित साहू के लगातार प्रयासों से पूरी होने जा रही है। लगातार अनेक विकास परियोजनाओं और वर्षों पुरानी समस्याओं का निदान करने वाले विधायक रोहित साहू ने जब से क्षेत्र के विधायक के रूप में बागडोर संभाली है, तब से ही विकास की एक नई लहर देखने को मिल रही है। उनका कार्यकाल महज पद नहीं, बल्कि जन-सेवा और चौतरफा विकास का पर्याय बन गया है। विधायक रोहित साहू अपने निरंतर प्रयास, सेवा और समर्पण भाव से क्षेत्र के विकास को एक नई पहचान दे रहे हैं। लंबे समय से सुदृढ़ीकरण की बाट जोह रहे राजिम

विधानसभा क्षेत्र के मड़वाडीह – सिर्रीखुर्द सड़क (लंबाई 10.05) के बहुप्रतीक्षित सुदृढ़ीकरण (मजबूत बनाने) कार्य के लिए अंततः 01 करोड़ 71 लाख 63 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। साथ ही छुरा ब्लॉक के खरखरा से रसेला मार्ग (लंबाई 18.71 किमी) के मजबूतीकरण के लिए भी 03 करोड़ 18 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अनेक सड़कों के पेंच मरम्मत कार्य हेतु 05 करोड़ 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है जिससे क्षेत्र की सड़कों का मरम्मत कार्य भी तत्काल प्रारंभ हो गया है और आमजनों को गड्ढामुक्त सड़कें आवागमन के लिए उपलब्ध रहेंगी। यह स्वीकृति क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के निरंतर और अथक प्रयासों का परिणाम है, जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के मड़वाडीह-सिर्रीखुर्द मार्ग, खरखरा-रसेला मार्ग सहित अनेक पहुंच मार्ग मजबूतीकरण के अभाव में क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई थी। सड़कों पर गड्ढों और धूल के कारण न सिर्फ आवागमन मुश्किल हो गया था, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था। विधायक रोहित साहू ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और लगातार शासन स्तर पर इसकी स्वीकृति के लिए प्रयासरत रहे। उनके विशेष प्रयासों से ही अब इन सभी महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक राशि की स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को नई सौगात मिली है।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..