Breaking
21 Jun 2026, Sun

kalchakranews24 विश्व हिंदी दिवस पर राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा सम्मानित होने पर विधायक रोहित साहू ने किया सम्मान

रानुप्रिया(रायपुर):- विश्व हिंदी दिवस के पावन अवसर पर हिंदी भाषा, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सतत योगदान के लिए राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा को श्री सत्यांदिरा फाउंडेशन (SSIF) द्वारा “SSIF विश्व हिंदी दिवस सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विधायक रोहित साहू ने श्री सिन्हा को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान की आत्मा है और खोमन सिन्हा जैसे समर्पित शिक्षक हिंदी के प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं नई पीढ़ी को भाषा से जोड़ने का प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं। उनका योगदान केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करता है।
सम्मान प्राप्त करते हुए खोमन सिन्हा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें हिंदी भाषा की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने हिंदी के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं साहित्यप्रेमियों ने श्री सिन्हा को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“हिंदी है हमारी पहचान, हिंदी से ही है सम्मान” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा एवम क्षेत्र वासी उपस्थित थे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *