Breaking
18 Jun 2026, Thu

kalchakranews24 स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

रानुप्रिया(रायपुर):- शासकीय प्राथमिक शाला कोलिहाटांड संकुल कौन्दकेरा में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विकास खण्ड स्रोत समन्वयक फिंगेश्वर सुभाष शर्मा विशिष्ट अतिथि संकुल समन्वयक नरेश साहू ,शोभा साहू प्रधान पाठक कन्या पूर्व माध्यमिक शाला कौन्दकेरा थानु राम साहू ग्रामीण अध्यक्ष व शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष मनोहर राम ध्रुव की अध्यक्षता में नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिला कर स्वागत किया गया।

पश्चात उन्हे पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तक प्रदान किया गया।इस अवसर पर बी आर सी सी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थीयो का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हे नियमित रूप से पाठशाला आने के लिये प्रेरित किया।पालक गण एवं शाला विकास समिति के सदस्यों की उपस्थिति को देखकर शर्मा सर द्वारा प्रान्नता व्यक्त करते हुये कहा कि शतप्रतिशत पालक गण की उपस्थितिशिक्षा के प्रति पालको की जागरूकता का परिचय देता है।यहाँ बच्चों के सर्वागिण चहुमुखी विकास के लिये अध्यापक हमेशा तत्पर रहेंगे।उन्होने विद्यालय के सर्वागिण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर संभव सहयोग का अश्वासन दिया।संकुल समन्वयक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि नव प्रवेशी बच्चों का हार्दिक स्वागत अभिन्दन करते हुये प्रतिदिन शाला आने की आग्रह किया गया। पालको की उत्साह को देख कर खुशी जाहिर करते हुये बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ाने शाला त्यागी बच्चों को स्कूल जाने के लिये प्रेरित करने की बात कही गयी।इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक दमयंतीन यादव, शिक्षिका भोजलता सेन मनोहर राम ध्रुव शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष थानु राम साहू ग्रामीण अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार साहू पंच, ओम प्रकाश साहू सचिव टिकेश्वर ध्रुव सदस्य राम रतन निषाद पूर्व अध्यक्ष, श्रीमती मंजू ध्रुव पंच, जागेश्वरी ध्रुव सदस्य हेमा साहू, राजकुमारी साहू, दुर्गा साहू राजकुमारी साहू, लता साहू, मीणा निषाद, यशोदा निषाद, देवकरण साहू सफाई कर्मचारी आदि।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *