Breaking
30 Jul 2026, Thu

kalchakranews24 विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस पर बेलटुकरी में विकास कार्यों की सौगात, भूमिपूजन, लोकार्पण, पौधारोपण एवं वरिष्ठजनों का सम्मान

रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम बेलटुकरी में विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

वहीं लोकार्पण, सामुदायिक भवन सरस्वती शिशु मंदिर 8 लाख , सीसी रोड वार्ड 01 में 16 लाख ,तथा सीसी रोड़ वार्ड19.20 में 10 लाख का लोकार्पण किया गया। विकास कार्य को और गति प्रदान करते हुए आशीर्वाद स्वरूप 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण सर्व समाज भवन यादव पारा की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विकास कार्यों को जनता को समर्पित करते हुए क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके अनुभव एवं समाज के प्रति योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक रोहित साहू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष इन्द्रानी नेहरू साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, सरस्वती शिशु मंदिर परिवार, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य बबलु साहू ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच श्री पुराणिक साहू, सचिव श्रीमती कंचन देवांगन, उपसरपंच श्री अरुण लाल हिरवानी सरपंच कौनदकेरा राधिका यादव सहित पंचगण श्रीमती कामिन बाई साहू, श्री किशन यादव, श्री युवराज तारक, श्रीमती पार्वती साहू, श्रीमती चित्ररेखा साहू, श्रीमती हीरा बाई साहू, श्रीमती दुलारी साहू, श्री राजकुमार साहू, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती पद्मनी साहू, श्री डोमन लाल देवांगन, श्री मानसिंह यादव, श्रीमती विमला साहू, श्री बिसहत यादव, श्रीमती हेमिन बाई साहू, श्री नोहर लाल नगारची, श्री छन्नु राम साहू, श्री भुवन लाल यादव एवं श्रीमती खिलावन साहू मोहित साहू सरोजनी यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत कर्मचारियों ओंकार साहू (रोजगार सहायक), त्रिलोक कुमार साहू (कम्प्यूटर ऑपरेटर), राजेश्वर साहू (नल ऑपरेटर) एवं बेदराम साहू (भृत्य) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, जनसहभागिता, विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा जनसेवा के संकल्प से ओतप्रोत रहा। क्षेत्रवासियों ने विधायक रोहित साहू के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…