लोमस ऋषि आश्रम में एक महीने से डा. पन्नालाल वशिष्ठ चला रहे थे राजिम कुंभ की सफलता के लिए कल्पवास

रानुप्रिया(रायपुर):- लोमश ऋषि आश्रम में आज 29 जनवरी गुरुवार को एक आवश्यक बैठक हवन, यज्ञादि के बाद दोपहर 2:00 बजे हुई, जिसमें नवागांव ,भेंंडरी, चम्सुर के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों में अध्यक्ष श्याम साहू जी के निर्देशन में भंडारा व्यवस्था एवं यज्ञ महाशिवरात्रि तक चलाई जाने के लिए सहमति बनी। लोगों ने 01 फरवरी से 14 फरवरी तक भंडारा व्यवस्था संचालित करने इस हेतु राशन सामग्री, यज्ञ हवन के लिए पूजन सामग्री, भंडारे में लोगों के लिए भोजन तैयार करने रसोईया एवं इन 15 दिनों के लिए माइक आदि की व्यवस्था के संबंध में व्यापक चर्चा हुई।

जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि इन दिनों में यज्ञ करता गोवर्धन शरण महाराज जी की सहमति लेने के बाद व्यवस्था सुचारू संचालित के लिए 30 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे पुनः बैठक होगी, इस बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय होगी। बैठक के बाद हवन, यज्ञ में उपस्थित लोगों ने आहुति दी। आरती के बाद आज का कार्यक्रम पूर्ण हुआ।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..



