Breaking
5 May 2026, Tue

kalchakranews24 चौबेबांधा से सिंधौरी तक बनेगी चौड़ी सड़क, विधायक रोहित साहू की पहल पर 4.65 करोड़ स्वीकृत

रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम विधानसभा क्षेत्र में विकास का कारवां लगातार बढ़ रहा है। लंबे समय बाद राजिम विधानसभा क्षेत्र में ऐसा विधायक निर्वाचित हुए हैं जो लगातार विधानसभा क्षेत्र को नई सौगात देते जा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक रोहित साहू के सतत प्रयासों और जनहित के प्रति उनकी सजगता के चलते क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है। चौबेबांधा से सिंधौरी तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए शासन द्वारा 4 करोड़ 64 लाख 89 हजार रुपए की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और बढ़ते यातायात दबाव के कारण कोपरा, पाण्डुका, गरियाबंद तरफ से राजिम के नवीन मेला स्थल तक पहुँचने की राह भी आसान हो जाएगी। उस तरफ से मेला मैदान आने वाले लोगों को नेशनल हाईवे 130सी सिंधौरी से ही सीधे चौबेबांधा मेला मैदान पहुंचने में सुविधा मिलेगी, साथ ही इसका लाभ स्थानीय ग्रामीणों को भी होगा। राजिम कुंभ (कल्प) और स्थानीय मेलों के दौरान राजिम शहर की ओर से आने वाले मार्ग पर अत्यधिक दबाव रहता है। इस नई और चौड़ी सड़क के बन जाने से दबाव में कमी होगी, राजिम की ओर से आने वाले यातायात का बोझ कम होगा। कोपरा, पाण्डुका, गरियाबंद की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नवीन मेला मैदान पहुँचने के लिए एक सुगम और अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। मेला मैदान आने वाले लोगों को अब संकरी सड़कों और जाम की स्थिति से जूझना नहीं पड़ेगा।

विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में बदल रही तस्वीर
क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए विधायक रोहित साहू लगातार शासन-प्रशासन से संपर्क साधकर बजट स्वीकृत करा रहे हैं। चौबेबांधा-सिंधौरी मार्ग का चौड़ीकरण उनके विजन का हिस्सा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यटन दोनों को मजबूती मिलेगी। इस स्वीकृति पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा ही मेरी प्राथमिकता है। चौबेबांधा से सिंधौरी मार्ग के चौड़ीकरण से गरियाबंद और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और मेला आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। क्षेत्र का विकास कराना ही मेरा लक्ष्य है, जो काम वर्षों तक नहीं हो पाए थे उन कामों की स्वीकृति भी मेरे कार्यकाल में हो रही है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार डबल गति से क्षेत्र के विकास में सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। इसके लिए मैं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करता हूं। इसके पूर्व भी राजिम फिंगेश्वर महासमुंद मार्ग के लिए 147 करोड़ रुपए तथा कोपरा से पोखरा मार्ग के लिए 77 करोड़ रुपए की स्वीकृति हमारी सरकार ने दी है और कार्य भी द्रुत गति से जारी है। इसके अलावा राजिम ब्रिज से लेकर नए मेला मैदान तक फोरलेन सड़क के लिए 37 करोड़ एवं राजिम से चौबेबांधा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 9 करोड़ की स्वीकृति भी सरकार की ओर से मिली है। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने से विकास के नए द्वार खुलेंगे और क्षेत्र की कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक बेहतर हो जाएगी।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *