Breaking
28 May 2026, Thu

kalchakranews24 डॉ. केवरा यदु ‘मीरा’ की पुस्तक ‘छंद फुलवा’ का हुआ विमोचन

रानुप्रिया(रायपुर):- धर्म नगरी एवं साहित्यिक नगरी राजिम के कुंभ के सांस्कृतिक मंच में डॉ. केवरा यदु ‘मीरा’ की नवीन कृति ‘छंद फुलवा’ का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय कवि काशीपुरी कुंदन एवं रत्नांचल जिला साहित्य एवं जनकल्याण समिति गरियाबंद के अध्यक्ष शायर जितेन्द्र सुकुमार ‘साहिर’ अंतराष्ट्रीय कवि नूतन साहू के कर कमलों से विमोचन हुआ। उल्लेखनीय है कि यह पुस्तक 40 प्रकार के छंदों से सुसज्जित है।‌

निरन्तर साहित्यिक साधना:
उल्लेखनीय है कि डॉ. केवरा यदु जी ने दो हजार से अधिक गीत, ग़ज़ल व दोहों की रचना की। जिस पर उन्हें विद्यावाचस्पति (Ph.D.) की उपाधि से भी विभूषित किया गया है। वे 60 से अधिक प्रकार के छंदों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। उनकी इस नई पुस्तक में कुंडलिया, आल्हा (31 मात्राएँ), उल्लाला, मनहरण घनाक्षरी, रोला, कुकुभ, लावणी और सोरठा जैसे कठिन शास्त्रीय छंदों का अद्भुत समावेश है।

गरिमामयी उपस्थिति: रोहित साहू, राजेश साहू, मोहन लाल साहू, सालिक राम शर्मा एवं नरेंद्र साहू सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार उपस्थित रहे। रत्नांचल समिति की सक्रिय सदस्य डॉ. केवरा यदु ‘मीरा’ की इस उपलब्धि पर उपस्थित कवियों ने उनकी ‘छंद साधना’ की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। सभी साहित्यकारों व शुभचिंतकों ने उन्हें इस नई पुस्तक के सार्थक प्रयास पर हार्दिक बधाई व मंगल शुभकामनाएँ दीं।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *