विधायक रोहित साहू के प्रयासों से संवरेगी राजिम विधानसभा की मध्यरेखा…
रानुप्रिया(रायपुर):- गरियाबंद जिले के प्रमुख मार्गों में से एक छुरा से राजिम तक के सफर को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में विधायक रोहित साहू का प्रयास सफल हुआ है। राजिम विधानसभा को हर हफ्ते नई-नई सौगातें देने वाले विधायक रोहित साहू के सतत् प्रयासों और विकासपरक विजन के चलते बहुप्रतीक्षित राजिम से छुरा व्हाया कौन्दकेरा तरीघाट मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृति छग शासन लोक निर्माण विभाग ने प्रदान की है और इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। छुरा-राजिम मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन के लिए 145 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृति के साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने वाली है, जिससे क्षेत्र की दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा और उनके समय व संसाधन की बचत होगी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के अथक प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति को दिया है। छुरा से राजिम मार्ग बनने से अनेक गांव बेलटुकरी, भैंसातरा, कौन्दकेरा, सेमराडीह, तरीघाट, कुंडेल, छुईहा, जमाही, जुनवानी, पक्तियाँ, मंड़ेली, लोहझर जैसे अनेक ग्राम चौड़ी सड़क से जुड़ेंगे। इसके साथ ही जतमई घटारानी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा भी सुगम होगी। यह मार्ग प्रसिद्ध राजिम कुंभ मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात का मुख्य केंद्र होता है। वर्तमान में इस मार्ग की स्थिति जर्जर होने और संकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। क्षेत्रीय जनता वर्षों से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी। क्षेत्र की इस ज्वलंत समस्या को भांपते हुए विधायक रोहित साहू ने भाजपा सरकार बनने के बाद से ही इस मार्ग के उन्नयन को अपनी प्राथमिकताओं में रखा था। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष लगातार इस मुद्दे को मजबूती से उठाया।
राजिम विधानसभा की मध्यरेखा बनने से खुलेंगे विकास का नया द्वार : रोहित साहू
विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छुरा-राजिम मार्ग का चौड़ीकरण क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी। दुर्घटनाओं को रोकने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह परियोजना अत्यंत आवश्यक थी। 145 करोड़ 62 लाख की स्वीकृति मिलने से अब जल्द ही काम शुरू होगा। हमारा उद्देश्य क्षेत्र को बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करना है, जिससे विकास के नए द्वार खुलेंगे। सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण से बेहतर कनेक्टिविटी, कम समय में यात्रा, व्यापार में वृद्धि, और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इस मार्ग के बनने से छुरा, और राजिम के बीच व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। यात्रियों का समय बचेगा। साथ ही राजिम, घटारानी, जतमई आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह एक बड़ी सौगात होगी। विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार प्रकट किया। विधायक रोहित साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू हो सके। राजिम विधानसभा का ऐसा कोई कोना नहीं बचेगा जो विकास से अछूता हो। राजिम विधानसभा की यह मध्यरेखा हमारे क्षेत्र की जीवनरेखा बनेगी और इससे आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा।विधायक रोहित साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण विकास कार्यों को द्रुत गति मिल रही है। यह परियोजना इस बात का प्रमाण है कि जनता की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार डबल गति से विकास के रही है।
क्षेत्रवासियों ने विधायक निवास पहुंचकर जताया आभार
दशकों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के निवास पहुंचकर विधायक का आभार प्रकट किया। आभार जताने वालों में प्रमुख रूप से राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू,छुरा नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, फिंगेश्वर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव,थानसिंह निषाद, भारत यादव,लता ध्रुव सरपंच खरखरा, पार्षद बलराज पटेल,दिशांक चंद्राकर, भवानीशंकर सेन, संतोष ध्रुव, धर्मेन्द्र चंद्राकर, वेदिका वासनिक, निखिलेश साहू, भुनेश्वर डहरिया,रोशन चंद्राकर, भोला , राजिम से पार्षदगण सुरेश पटेल, पार्षद भारत यादव, तुलेश पटेल, बलराम यादव, आकाश राजपूत, कुलेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..



