Breaking
19 Feb 2026, Thu

kalchakranews24 विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर विभिन्न गांवों में लगा उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर, मिलेगी निर्बाध बिजली

रानुप्रिया(रायपुर):- आगामी गर्मी सीजन को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विधायक रोहित साहू ने एक बड़ी पहल की है, उनकी अनुशंसा पर सामान्य विकास योजना के तहत राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं और पुराने, जर्जर ट्रांसफार्मरों को बदलकर क्षमता वृद्धि की गई है। विधायक रोहित साहू के इस पहल का सीधा लाभ स्थानीय किसानों और ग्रामीण निवासियों को मिलेगा। गर्मी के दिनों में अक्सर होने वाली लो-वोल्टेज की समस्या से अब ग्रामीणों को छुटकारा मिलेगा, जिससे घरेलू उपकरण सुचारू रूप से चल सकेंगे। विधायक रोहित साहू ने चर्चा में बताया कि क्षेत्र में गर्मी के दिनों में कुछ गांवों में बिजली की समस्या होती थी उन समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए किसानों के लिए यह विशेष प्रयास किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तभी संभव है जब लोगों को निर्बाध बिजली मिले। हमने संबंधित विभाग को निर्देशित कर गांवों में ट्रांसफार्मर लगवाए हैं ताकि गर्मी के दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जिन गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं उनमें प्रमुख रूप से ग्राम धुरसा, रवेली, मुड़तराई, लफंदी, नगर पंचायत कोपरा में 63 केवी ट्रांसफार्मर एक- एक नग, ग्राम जेंजरा, भेंड्री, लोहरसी और तर्रा में 63 केवी ट्रांसफार्मर दो-दो एवं ग्राम बरोंडा में एक नग 100 केवी ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई है। विधायक की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर की मांग की जा रही थी, जिस पर विधायक रोहित साहू ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और बहुत कम समय में समाधान किया है।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *