Breaking
8 Jun 2026, Mon

kalchakranews24 राजिम विधायक रोहित साहू का जन्मदिवस आज, दिनभर विभिन्न विकास कार्यों एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल

रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम विधायक रोहित साहू अपने जन्मदिवस के अवसर पर आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित वृक्षारोपण, भूमिपूजन, लोकार्पण एवं सम्मान समारोहों में शामिल होंगे। जन्मदिवस को जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं विकास कार्यों को समर्पित करते हुए वे दिनभर क्षेत्र भ्रमण कर आमजन से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री साहू प्रातः 9 बजे राजिम स्थित निवास से प्रस्थान कर भगवान राजीव लोचन मंदिर, राजिम माता मंदिर, बाबा गरीबनाथ मंदिर एवं सिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके पश्चात वे फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलटुकरी पहुंचकर वृहत वृक्षारोपण, वरिष्ठ नागरिक सम्मान तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम श्यामनगर में महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित वृहत वृक्षारोपण, लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में सहभागिता करेंगे।

दोपहर बाद विधायक श्री साहू ग्राम पाण्डुका में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां नवोदय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में भूमिपूजन, शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण, शीतला मंदिर एवं गायत्री मंदिर के समीप विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा वरिष्ठजनों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सायंकाल वे ग्राम सांकरा (गाड़ाघाट) पहुंचकर वृहत वृक्षारोपण, विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं तहसील स्तरीय यादव समाज के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के पश्चात विधायक श्री साहू रात्रि में राजिम वापस लौटेंगे।

विधायक रोहित साहू ने अपने जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने तथा विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *