Breaking
26 Mar 2026, Thu

kalchakranews24 विधायक रोहित साहू के प्रयासों से श्यामनगर-देवरी मार्ग के चौड़ीकरण को मिली 13.39 करोड़ की मिली मंजूरी

रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सड़कों का जाल बिछाने की दिशा में विधायक रोहित साहू के विकासपरक नीतियों से एक और बड़ी सफलता मिली है। विधायक के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अब श्यामनगर से देवरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 13 करोड़ 39 लाख 18 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र की सड़कों के लिए इतनी बड़ी स्वीकृति कराई हो। इससे पूर्व भी उनके सक्रिय प्रयासों से छुरा-राजिम मार्ग, कोपरा-पोखरा मार्ग, राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग और कुरूद से तरीघाट मार्ग जैसे प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के लिए सैकड़ों करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। क्षेत्र की जनता विधायक के इन कार्यों को विकास की नई इबारत के रूप में देख रही है।

सब मिलकर राजिम को एक आदर्श और विकसित विधानसभा बनाएंगे रोहित साहू
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक रोहित साहू ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के सहयोग से राजिम विधानसभा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए शासन द्वारा राजिम विधानसभा क्षेत्र के श्यामनगर से देवरी मार्ग के चौड़ीकरण हेतु 13 करोड़ 39 लाख 18 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मेरा लक्ष्य शुरू से ही रहा है कि हमारे क्षेत्र का एक-एक गांव मुख्य मार्ग से सुगमता के साथ जुड़े। पूर्व में भी हमने छुरा-राजिम, कोपरा-पोखरा, कुरूद- तरीघाट और राजिम-महासमुंद जैसे महत्वपूर्ण मार्गों के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत कराई है। यह क्षेत्रवासियों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में मेरा अटूट संकल्प है। जब सड़कें चौड़ी होती हैं तो विकास के द्वार भी खुलते हैं। मैं इस बड़ी सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमारे क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता दी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि विकास का यह पहिया रुकने वाला नहीं है। हम मिलकर राजिम को एक आदर्श और विकसित विधानसभा बनाएंगे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *