Breaking
28 May 2026, Thu

kalchakranews24 विधायक रोहित साहू ने 4 नई 108 एंबुलेंस संजीवनी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को मिलेंगी सुविधाएं

रानुप्रिया(रायपुर):- क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से राजिम।क्षेत्र को चार नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। राजिम विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के लिए स्वीकृत 4 नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन आधुनिक जीवनरक्षक वाहनों के आने से अब गरियाबंद जिले के छुरा और फिंगेश्वर विकासखंड में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ और अधिक प्रभावी हो जाएंगी। ये सभी चार नए एंबुलेंस में से ​छुरा विकासखंड के लिए 2 नई एंबुलेंस प्रदान की गई हैं तथा ​फिंगेश्वर विकासखंड के लिए भी 2 नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। जिसमें ​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम, ​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका को प्रदाय की गई है। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि ​लंबे समय से स्थानीय निवासियों और स्वास्थ्य विभाग को पुरानी हो चुकी एंबुलेंसों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अक्सर तकनीकी खराबी या देरी के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में बाधा आती थी।अब इन नई और सुसज्जित एंबुलेंसों के आने से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। ​नई एंबुलेंस अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं, जो गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार सुनिश्चित करेंगी। यह सेवा जीवनरक्षक सिद्ध होगी।

​इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू, जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, पार्षद भारत यादव, कुलेश्वर साहू, ओंकार साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


सी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *