Breaking
7 Apr 2026, Tue

kalchakranews24 विधायक की अनुपस्थिति में प्रशासन नाक तले रेत तस्करो का हौसला बुलंद…विधायक नाराज

रानुप्रिया(रायपुर):- क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के प्रवास चलते उनके गैर हाजिरी का फायदा उठाकर प्रशासन के आला अफसर के नाक तले विवादित रेत घाट से खुल्लम-खुल्ला दिन-रात रेत की भारी मात्रा में तस्करी का सिलसिला जारी… सुर्खियों में छाए राजिम क्षेत्र के विवादित तीनों दिशाओं में रेत घाटों से बगैर अनुमति के प्रशासनिक नाक तले खुल्लम खुल्ला सैकड़ो हाईवा रेत की तस्करी देखी जा रही है, यह तस्करी बाकायदा चैन माउंटिंग से लोड किया जा रहा है और पूरी रात-दिन धड़ल्ले से सैकड़ो रेत से भरी ओवरलोड हाईवा, माफियाओं द्वारा बड़े शहर जैसे- रायपुर, दुर्ग, भिलाई तक ऊंचे दामों में खपाई जा रही है…

मजे की बात ये अवैध कार्य बाकायदा जिले के तमाम आला अफसर के नाक तले निकासी की जा रही है और तो और तकरीबन दो दर्जन चेक पोस्ट एवं थाने को पार करते बड़े शहरों में अवैध सप्लाई की जा रही है…

इधर क्षेत्र के सजग विधायक पार्टी निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल चुनाव में व्यस्त है, जो अवैध तस्करी से काफी नाराजगी व्यक्त करते नजर आये, उनके अनुपस्थिति का फायदा पार्टी विरोधी षड़यंत्र कारी तस्करों एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया जाना देखा जा रहा है, वही नाराज विधायक रोहित साहू ने जिला के सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित इस काले कृत्यों को रोक लगाने सक्त से सक्त निर्देश दिये और कहा- अवैध कार्य करने वालो के खिलाफ अवैध उत्खनन खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) की धारा 4 और 21 के तहत एक दंडनीय अपराध है। मुख्य रूप से धारा 4(1) के उल्लंघन (बिना लाइसेंस खनन) पर धारा 21 के तहत कार्यवाही करें…और यह भी कहा कि मेरे क्षेत्र में किसी भी किस्म की अवैध कृत्य एवं अपराधिक गतिविधिया बर्दास्त नहीं की जाएँगी, भाजपा के विष्णु देव सरकार में क्षेत्र का विकास एवं अमन शांति हमारा प्रथम उद्देश्य हैं तथा गलत कृत्यों को अनदेखा करने वाले लापरवाह अधिकारियों को भी बक्सा नहीं जायेगा…


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *