Breaking
28 May 2026, Thu

kalchakranews24 विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर फिंगेश्वर विकासखंड के छह मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु 27 लाख रुपए स्वीकृत

रानुप्रिया(रायपुर):- क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के ग्राम पतोरा, मड़वाडीह, गनियारी, राँवड़, कोसमखूंटा और सेंदर में स्थित विभिन्न छह मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए कुल 26.95 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है क्योंकि लंबे समय से इन मंदिरों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक रोहित साहू की पहल पर शासन द्वारा जिन गांवों के मंदिरों को जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली है उनमें ग्राम पतोरा में रामजानकी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 05 लाख रुपए, ग्राम मड़वाडीह में शाकंभरी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.98 लाख रुपए, ग्राम गनियारी में बजरंग मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 05 लाख रुपए, ग्राम रावंड़ में शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.98 लाख रुपए, ग्राम कोसमखूंटा में शिव मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 05 लाख रुपए तथा ग्राम सेन्दर में शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 01.99 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है। विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा के जीवंत केंद्र हैं। लंबे समय से ग्रामीण जन इन मंदिरों के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। विकास का अर्थ सड़कों के साथ साथ अपनी जड़ों और अपनी संस्कृति को भी सुरक्षित रखना है।आज मुझे अत्यंत संतोष है कि शासन ने इन कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दी है। यह राशि क्षेत्र की खुशहाली और आध्यात्मिक उन्नति के काम आएगी। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि विकास की यह धारा हर गांव और हर देवस्थान तक पहुँचेगी। स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम पतोरा, मड़वाडीह, गनियारी, राँवड़, कोसमखूंटा और सेंदर के ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से मंदिर की मरम्मत के लिए प्रतीक्षारत थे, लेकिन विधायक रोहित साहू ने हमारी पीड़ा समझी और त्वरित कार्रवाई की। मंदिरों के सुधरने से हमारी आने वाली पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं पर गर्व होगा। विधायक रोहित साहू ने हमारी आस्था का मान रखा है।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *