Breaking
27 May 2026, Wed

kalchakranews24 बस्ती चलो अभियान: भाजपाइयों ने तर्रा, श्यामनगर एवं परतेवा में किया जनसंवाद

रानुप्रिया(रायपुर):- भाजपा कोपरा मंडल अंतर्गत ग्राम तर्रा, श्यामनगर एवं परतेवा में बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने गांव-गांव पहुंचकर आमजन से आत्मीय संवाद किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमप्रकाश साहू ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा का मूल उद्देश्य है और हर घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने एवं निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। महिला मोर्चा जिला महामंत्री भारती साहू ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, नगर उपाध्यक्ष तारणि सेन, महामंत्री हेमंत वर्मा, धानबाई साहू, सरपंच ममता साहू, मंडल मंत्री ग्वाल तारक, राजेश साहू, भुनेश्वरी साहू, होरीलाल निर्मलकर, गैंदलाल साहू, राकेश निर्मलकर, लुमश साहू, जालम साहू, घांसूराम साहू, भुनेश्वर साहू, उत्तम साहू, नोखेलाल साहू, चेमन साहू, तुकेश साहू, घनश्याम साहू, डॉ. उदेराम साहू, जितेंद्र साहू, राज साहू, कृषलाल साहू, कीर्तन साहू, विनोद पटेल, लालजी साहू, उपसरपंच वामन निर्मलकर, हीरामन साहू, प्रमोद साहू, चितरंजन साहू एवं कोमल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *