Breaking
12 Jun 2026, Fri

kalchakranews24 दक्षिण मुखी सुंदरकांड मंदिर समिति, नवापारा द्वारा 31 मई को नगर स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह

रानुप्रिया(रायपुर):– श्री दक्षिण मुखी सुंदरकांड मंदिर समिति, नवापारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। नगर स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 31 मई 2025 को शाम 5:00 बजे सरकारी अस्पताल के पास, गोबरा नवापारा में किया जाएगा। इन टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान…

समारोह में बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा: कक्षा 12वीं: देवकुमार दुबे – 96.00%, गरिमा सोनकर – 95.00%, कुसुम टंडन – 95.00% / कक्षा 10वीं: लावण्या अग्रवाल – 96.08%, चंचल देवांगन – 95.83%, अभिनव साहू – 95.00% इनके साथ ही नगर के विभिन्न विद्यालयों के अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों और प्राचार्यों द्वारा स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि : कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे: श्रीमती ओम कुमारी साहू- अध्यक्ष नगर पालिका गोबरा नवापारा, डॉ. बलजीत सिंह, श्री दीपेश जायसवाल, टीआई, डॉ. राजेन्द्र गदिया, डॉ. तेजेन्द्र साहू, डॉ. पुनीत गोस्वामी, श्री महेश लालवानी, श्री उमाशंकर देवांगन, श्री बभ्रुवाहन देवांगन, श्रीमती अंजू पारख श्री, ब्रह्मदत्त शर्मा, श्री केशव सोनकर, श्री नंद कुमार कंसारी, श्री दुष्यंत तारक, श्री राकेश कुमार सोनी, सेवानिवृत्त फौजी। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश पहाड़िया, श्री श्याम किशोर शर्मा, श्री विनोद जैन, श्री तुकाराम कंसारी, श्री मनीष जैन, श्री विशेषर हिरवानी, श्रीकांत साहू, श्री नागेंद्र निषाद, श्री प्रवीण देवांगन तथा नगर के प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्य भी शामिल होंगे। समिति प्रमुख श्री द्रोण सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर इन होनहार विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *