Breaking
18 Jun 2026, Thu

kalchakranews24 कुरुसकेरा के विकास को मिली नई गति, विधायक रोहित साहू ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

रानुप्रिया(रायपुर):- ग्राम पंचायत कुरुसकेरा में रंगमंच के लोकार्पण एवं सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू रहे तथा अध्यक्षता जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि कुरुसकेरा छोटा गांव जरूर है, लेकिन यह एक गौरवशाली गांव है। यहां के मेहनतकश किसान और ग्रामीण सब्जी बाड़ी के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं। गांव के लोगों की मेहनत और विकास के प्रति जागरूकता अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं-बहनों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, किसानों से धान की खरीदी 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर टिन शेड निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य कराने की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान एवं महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, जिला मंत्री जगदीश यादव, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष शेखर पटेल, सरपंच कमल क्रांति राव, उपसरपंच भूपेन्द्र वर्मा,मंडल महामंत्री हेमन वर्मा,धानबाई साहू,दशरथ यादव,विनोद पटेल,भारत वर्मा,गिरधारी तारक, लक्ष्मण साहू,युवराज साहू,खेलावन वर्मा,खेलन पटेल,मनोज साहू,गौतम साहू,सेवती तारक, सोना बाई, गोमती बाई,चेमन साहू,तुकेश साहू,मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *