Breaking
15 Jul 2026, Wed

राजिम नगर पंचायत को मिला नगरपालिका का दर्जा, राजपत्र में आदेश प्रकाशित

रानुप्रिया(रायपुर) kalchakranews24:- धर्मनगरी राजिम के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। राजिम वासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजिम नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा दे दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। इस राजपत्र प्रकाशन के साथ ही अब राजिम नगरपालिका परिषद आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आ गई है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद संपूर्ण राजिम नगर में उत्सव का माहौल है। स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।


विधायक रोहित साहू ने जताया मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री का आभार
राजिम विधानसभा के विधायक श्री रोहित साहू ने इस बड़ी सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का राजिम नगरवासियों की ओर से आभार जताया। विधायक साहू ने कहा कि यह निर्णय राजिम के चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आज का दिन हम सभी राजिम वासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। राजिम को नगरपालिका का दर्जा मिलना हमारे नगर के विकास को एक नई उड़ान देने की शुरुआत है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्पों के साथ विकास की नई इबारत लिखी है, राजिम को नगरपालिका का दर्जा मिलना भाजपा की सरकार में ही संभव है। प्रदेश सरकार के ऐसे लोकहितकारी निर्णय से आज नई सौगात मिली है। मैं राजिम की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारी इस जनभावना को समझा और इसे धरातल पर उतारा।अब राजिम में बुनियादी सुविधाओं, सड़कों, स्वच्छता और अधोसंरचना का तेजी से विस्तार होगा। बजट का दायरा बढ़ेगा, जिससे हम राजिम को एक आधुनिक और सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित कर सकेंगे। राजिम नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा राजिम नगर पंचायत का नगरपालिका में तब्दील होना हमारे लिए एक नए युग की शुरुआत है। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और हमारे सजग विधायक रोहित साहू जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं जिनके निरंतर प्रयासों से यह सपना सच हुआ है। अब हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। नगरपालिका बनने से शहर के विकास के लिए अधिक फंड और संसाधन उपलब्ध होंगे। हम सब मिलकर राजिम को स्वच्छता, जन-सुविधाओं और नागरिक सेवाओं के मामले में भी प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ नगरपालिका बनाने के लिए संकल्पित हैं। मैं राजिम की जनता को इस नई शुरुआत की बधाई देता हूँ।

नगरपालिका बनने से सुविधाओं का होगा विस्तार
नगरपालिका बनने से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं के तहत मिलने वाले बजट में भारी बढ़ोतरी होगी। साफ-सफाई, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट्स और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक और अधिक अमला उपलब्ध होगा। नगरपालिका में उन्नयन होने से नए उद्योगों, व्यवसायों और पर्यटन विकास को गति मिलेगी जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही प्रशासनिक अमले में बढ़ोतरी होने से आम जनता विभिन्न कार्य अधिक तेजी और पारदर्शिता से पूरे होंगे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…