Breaking
4 May 2026, Mon

जगदलपुर में भी खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र

जगदलपुर : बस्तर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब राजधानी रायपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आज (21 सितंबर) से पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गया है। संयुक्त सचिव और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ के.जे. श्रीनिवासा, बस्तर सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हो गया है।

दरअसल, पिछले कई सालों से बस्तर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की मांग चल रही थी। साल 2019 में इसके लिए मंजूरी भी मिल गई थी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक पुरानी बिल्डिंग को 17 लाख 45 हजार रूपए खर्च कर रिनोवेट कर चमकाया गया। सालभर पहले बिल्डिंग बनकर तैयार थी। जिसमें पासपोर्ट कार्यालय का पूरा सेटअप तैयार किया गया है।

इसके साथ ही टेक्निकल कारणों की वजह से पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए लगभग साल 2019 से अब तक का वक्त लग गया। पासपोर्ट ऑफिस के लिए जिस नेटवर्क का इस्तेमाल होना था उस कंपनी की तरफ से भी कोई क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा था। लेकिन बाद में दूसरी कंपनी की टेक्निकल टीम ने यहां आकर सर्वे का काम पूरा किया था। अब नेटवर्क की भी व्यवस्था भी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *