Breaking
21 Jun 2026, Sun

बाथरूम अंदर CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से कैंप में मचा हड़कंप

सुकमा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक CRPF जवान ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि कैंप के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि CRPF की 226 बटालियन का जवान है।

जानकारी के अनुसार, घटना गादीरास थाना क्षेत्र का है। जहां गादीरास थाना में पदस्थ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनकर कुछ जवान पहुंचे। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था।

बता दें कि जवान दो दिन पहले ही छुट्टी से आया था। जवान द्वारा खुशकुशी करने का अबतक कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *