Breaking
15 Jun 2026, Mon

रायपुर: हॉस्पिटल के पास खड़ी कार से गांजा बरामद, तीन संदिग्ध अरेस्ट

रायपुर : अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 किलो गांजा पकड़ा है, साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जहां पुलिस ने देर रात ओडिशा पासिंग अर्टिगा कार को दबोचा है। पुलिस को आशंका है कि गांजा को ओडिशा से लाए थे और यहां खपाने की फिराक में थे। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने कार को देवेंद्र नगर थाना के पीछे ही पकड़ा है। raipur police

बताया जा रहा है कि कार जुबेस्ता अस्पताल के पास खड़ी थी। जिसका पासिंग नंबर ओडिशा का था। इस दौरान पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें 50 किलो गांजा मिला। पुलिस ने इसके साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गांजा किसके पास ले जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *