Breaking
15 Jun 2026, Mon

कार्यपालन अभियंता के तबादला आदेश को HC ने किया रद्द

कोरबा: नगर निगम के कार्यपालन अभियंता एके शर्मा का तबादला आदेश को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने सोमवार को प्रदेश के नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की थी।

इसमें कार्यपालन अभियंता शर्मा का तबादला बिलासपुर नगर निगम कर दिया था। शर्मा मार्च में रिटायर होने वाले हैं। उनका कार्यकाल 6 महीने का ही बचा है। इस वजह से तबादला आदेश को उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। शुक्रवार को जज ने सुनवाई के बाद उनके तबादला आदेश को ही निरस्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *