Breaking
30 Jun 2026, Tue

kalchakranews24 सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष किसानों के सशक्तिकरण की नई शुरुआत : चंद्रशेखर साहू

रानुप्रिया(रायपुर):- भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित, श्यामनगर में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता के महत्व, किसानों की आर्थिक उन्नति तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया। मंत्रालय के गठन के बाद सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिली है और किसानों के सशक्तिकरण का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भी छत्तीसगढ़ में सहकारिता को मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को समितियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है,ताकि प्रत्येक किसान शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।
वरिष्ठ कृषक कीर्तन साहू ने कहा कि सहकारिता किसानों की आर्थिक प्रगति का सशक्त माध्यम है। सहकारी समितियों से जुड़कर किसान बेहतर कृषि संसाधनों का लाभ उठाने के साथ-साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारी समितियों से जुड़ने तथा सहकारिता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गजानंद साहू,बृजलाल साहू,लोकनाथ साहू,रोशन साहू, टिकेश्वर,चैतू राम,श्यामलाल,सूरज निर्मलकर,भोला पटेल,भागीराम,रामेश्वर साहू,डोमार ध्रुव समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *