Breaking
24 Jun 2026, Wed

kalchakranews24 ग्राम सभाओं में शामिल होने विधायक रोहित साहू की अपील (कोई पात्र परिवार न छूटे, इसके लिए 24 जून से प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ)

रानुप्रिया(रायपुर):- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक आवासहीन परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 24 जून से आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इस संबंध में राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने क्षेत्र की जनता से अपने-अपने ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में सहभागी बनने की अपील की है।
विधायक श्री साहू ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत प्राप्त सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) का ग्राम सभाओं में अवलोकन एवं वाचन किया जाएगा। मार्गदर्शिका एवं एसओपी के अनुसार प्राथमिकता सूची तैयार कर दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी तथा ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए स्थायी प्रतीक्षा सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।
उन्होंने सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं पात्र हितग्राहियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सूची का अवलोकन करें तथा पात्र परिवारों का नाम सूची में शामिल कराने एवं किसी भी त्रुटि के निराकरण हेतु दावा-आपत्ति की प्रक्रिया में भाग लें। विधायक श्री साहू ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार पक्के आवास के लाभ से वंचित न रहे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *