Breaking
12 Jul 2026, Sun

विधानसभा सत्र के चलते विधायक रोहित साहू का जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

रानुप्रिया(रायपुर) kalchakranews24:- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू आगामी 13 जुलाई से 17 जुलाई तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। विधानसभा सत्र में व्यस्तता के कारण जनदर्शन कार्यक्रम अस्थाई रूप से स्थगित रहेगा। विधायक के निज सहायक किशोर साहू ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सत्र की अवधि के दौरान विधायक निवास पर प्रति सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद जनदर्शन कार्यक्रम पूर्व की भांति आयोजित किया जाएगा।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें…