Breaking
30 Jul 2026, Thu

रानुप्रिया(रायपुर) :– ईडी की टीम ने राजिम-महासमुंद रोड स्थित ग्रामीण बैंक से लगा साईं लॉज के पास Matlek माता दी इलेक्ट्रिकल्स नामक संस्था के कृषि व्यवसायी के घर और दुकान पर छापा मारा है। पुलिसकर्मियों ने घर को चारों तरफ से सील कर दिया है और घर के अंदर मौजूद अधिकारी दस्तावेजों की जांच करने का मामला पता चला…

जानकारी के अनुसार- बुधवार सुबह ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तक़रीबन 45 कि.मी. दूर जिला गरियाबंद के नामी व्यवसाई कोठारी परिवार के दो ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। ईडी के अधिकारी दो इनोवा गाड़ियों में राजिम इलाके में देखे गये…

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच से जुड़ी बताई जा रही है। कृषि व्यवसाय के जंरिए पैसों के लेन-देन में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं होने का संदेह है। ईडी की टीम को बड़ी संख्या में दस्तावेज और अन्य सबूत मिलने की उम्मीद है। इस कार्रवाई से नवापारा राजिम क्षेत्र के व्यापार जगत में हड़कंप मचते देखा गया…

बहरहाल हमारी पातासाजी जारी है…