Breaking
7 May 2026, Thu

kalchakranews24 शक्तिपीठ राजिम एवं नवापारा में गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया…

हिमांशु साहू परिवाजक द्वारा यज्ञ कर्मकांड संपन्न कराया गया। गायत्री शक्तिपीठ राजिम के सहायक प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता द्वारा विभिन्न संस्कार कराए गए, जिसमें आरती ईश्वर देवांगन का पुंसवन संस्कार, हर्षित साहू का नामकरण एवं मुंडन संस्कार,जीवांश साहू का विद्यारंभ संस्कार ताराचंद साहू का जन्म दिवस संस्कार सम्पन्न किया गया। संस्कार कराते हुए कहा कि मनुष्य जीवन बहुत ही भाग्य से प्राप्त हुआ है इसे यूं ही न गवाए, प्रत्येक व्यक्ति का संस्कार आवश्यक है।

देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता है। जिला समन्वयक टीकम राम साहू ने कहा आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है माता गायत्री की जयंती, मा गंगा का इस धरती पर अवतरण और विश्व पर्यावरण दिवस।मोक्ष प्रदान करने वाली मां गायत्री और गंगा हम सब को तारती है।आज करोड़ों लोग गायत्री मंत्र का जप कर लाभान्वित हो रहे है।साथ ही पर्यावरण को बचाना भी आवश्यक है।इसके लिए एक पेड़ जरूर बचाए।कार्यक्रम का संचालन रामकुमार साहू इकाई प्रमुख ने किया। ट्रस्टी विक्रम मेघवानी,पवन गुप्ता,नेहा पीयूष गुप्ता,साधु राम निषाद,अशोक शर्मा,अमृत साहू, पूरन यादव,उर्वशी रामाधार साहू,श्यामू साहू,रमेश साहू द्वारा टोली की विदाई की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिता सियाराम साहू,पूर्णिमा लोकेश साहू,निर्मला ताराचंद साहू,माहेश्वरी शेखलाल साहू सीता सरिता पूर्णिमा गीतांजलि प्रीति,सीतू संतराम,सरोज रमेश साहू,दीपा संतोष साहू,राजेश्वरी मन्नू साहू, ओमिन,देवी डोमन,लुकेश्वरी पुरुषोत्तम दीवान,रिखी कौशल तुषार इंद्रदेव दीवान का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *