Breaking
30 Jul 2026, Thu

kalchakranews24 International Yoga Day 2025: छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राजिम विधायक रोहित साहू ने भी इस योग दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लिए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन भाषण के दौरान प्रस्तावित किया गया था। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गया क्योंकि यह ग्रीष्म संक्रांति है, जो उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। यह दिन प्रकृति और मानव कल्याण के बीच प्रतीकात्मक सामंजस्य का प्रतिनिधित्व करता है और कई संस्कृतियों में महत्वपूर्ण है। दुनिया में योग के प्रसार के लिए भारत योग के साइंस को आधुनिक रिसर्च से और ज्यादा सशक्त कर रहा है. देश के बड़े-बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च पर जुटे हैं. योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले, ये हमारा प्रयास है.

हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएं. एक ऐसा आंदोलन, जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए. जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाए. जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो. जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने और जहां ‘Yoga For One Earth, One Health’ एक वैश्विक संकल्प बन जाए.

शारीरिक स्वास्थ्य:

  1. लचीलापन और मजबूती बढ़ाता है
  2. तनाव और दर्द को कम करता है
  3. पाचन और रक्त संचार को सुधारता है

मानसिक स्वास्थ्य:

  1. तनाव और चिंता को कम करता है
  2. एकाग्रता और स्मृति को बढ़ाता है
  3. मानसिक शांति और संतुलन को बढ़ावा देता है

आत्मिक स्वास्थ्य:

  1. आत्म-जागरूकता और आत्म-विश्वास को बढ़ाता है
  2. आध्यात्मिक विकास और आत्म-साक्षात्कार को बढ़ावा देता है
  3. जीवन के उद्देश्य और अर्थ को समझने में मदद करता है

योग के अन्य लाभ:

  1. बेहतर नींद और ऊर्जा स्तर
  2. वजन प्रबंधन और शरीर की टोनिंग
  3. रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि