Breaking
31 Jul 2026, Fri

kalchakranews24 आधी रात विधायक रोहित ने पकड़ा रेत से भरी अवैध गाड़ियां..संबंधित जवाबदार अधिकारियों पर उठ रहा बड़ा सवाल…??

रानुप्रिया(रायपुर): बीते रात सूचना मिली कि- राजिम क्षेत्र के विधायक अपने कार्यकर्ता एवं दल-बल के साथ किसी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे कि रात तकरीबन 11:30 को फिंगेश्वर से राजिम की ओर बोरसी चौक के पास अवैध रेत से भरी दो हाईवा को पकड़ा..

खबर पाते ही विधायक की सक्रियता को देखते हम निकल पड़े उस स्थान पर.. जहां देखा वाकई कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रोहित रात 11:30 को बोरसी चौक में दो रेत से भरी हाईवा के साथ नजर आए, हालांकि इस वक्त उनके साथ उनके सुरक्षा गार्ड एवं फिंगेश्वर पुलिस भी उपस्थित नजर आए..

लगातार रेत माफिया के बढ़ते हौसले एवं सरकार को बदनाम करने की साजिश के पीछे.. संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए और कहा- मेरे निर्देश के बावजूद ऐसे अवैध कृत्यों को रोक लगाने में जो भी अधिकारी लापरवाही करेंगे उसे भी बक्शा नहीं जाएगा..


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

जिस खबर पर हुई कार्यवाही… देखे किस प्रकार से हो रही है इस जिला में अवैध तस्करी